{"_id":"5fdc60b98ebc3e3c87151e37","slug":"jammu-and-kashmir-terrorist-arrested-in-anantnag-encounter-dies-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग मुठभेड़ में गिरफ्तार आतंकी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग मुठभेड़ में गिरफ्तार आतंकी की उपचार के दौरान मौत
Fri, 18 Dec 2020 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए घायल आतंकी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मुठभेड़ के दौरान आतंकी के पेट में गोली लगी थी। उसकी पहचान जहीर अब्बास के तौर पर हुई थी, जोकि पुलवामा जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
एसएमएचएस अस्पताल के डॉक्टर ने आतंकी की मौत की पुष्टि की है। बता दें कि जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।
विज्ञापन