फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir temperatures were rised above normal point

जम्मू के साथ तपने लगी कश्मीर घाटी

Sun, 03 May 2015 07:23 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir temperatures were rised above normal point

जम्मू के साथ घाटी भी तपने लगी है। दोनों संभागों के अधिकांश स्थानों में पारा सामान्य से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी और सताएगी।

विज्ञापन


पारा चढ़ने के साथ इंसानों के साथ जीव जंतु भी बेहाल होने लगे हैं। इस बीच रविवार को दरबार मूव के चलते जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा राष्ट्रीय राजमार्ग खुला रहा।
विज्ञापन


सोमवार भी सचिवालय मुलाजिमों को श्रीनगर भेजने के लिए हाईवे एकतरफा रहेगा। रविवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से लगातार मौसम के साफ रहने से गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जाकर 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

श्री अमरनाथ पवित्र गुफा का तपमान भी बढ़ा

jammu and kashmir temperatures were rised above normal point

गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। दिन के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत के साथ सामान्य से चार डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जन्नत कहे जाने वाले श्रीनगर में भी तपिश बढ़ने लगी है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्री अमरनाथ पवित्र गुफा के बेस कैंप में भी पारे में उछाल आया है। अमूमन ठंडा रहने वाले पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा। विश्व विख्यात स्कीइंग गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने से तापमान में और वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed