फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir suffering from power crisis

जानें क्यों, जम्मू कश्मीर में मचा बिजली के लिए हाहाकार?

Sun, 22 Jan 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 22 Jan 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir suffering from power crisis
बिजली ढांचा सुचारु आपूर्ति में बड़ी बाधा - फोटो : Demo Pic.
जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड में मौसम के करवट बदलते ही बेजार हो चुका बिजली ढांचा सुचारु आपूर्ति में बड़ी बाधा बन चुका है। बर्फबारी वाले इलाकों में जहां कई-कई दिन बिजली गुल रह रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बिजली की समस्या कम नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत सप्ताह खराब रहे मौसम में रियासत में करीब 2000 बिजली ट्रांसफार्मर जल गए या खराब हो गए। बिजली लाइनों से लेकर कंडक्टर तक स्नैप होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। विधानसभा और विधान परिषद तक में बिजली गुल होने पर हंगामा हो रहा है। 
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो बिजली ढांचा दशकों पुराना है। आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते बिजली ढांचे को अपग्रेड करने का काम रियासत के तीस शहरों में जारी है। अन्य जगह चरणबद्ध तरीके से यह काम होना है। जब तक ढांचा अपग्रेड नहीं होता, तब तक खराब मौसम में बिजली की आपूर्ति में बाधा आती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी समाधान के लिए विभाग के पास नहीं है फंड

jammu and kashmir suffering from power crisis
बिजली ढांचे को दुरूस्त करने को फंड का टोटा - फोटो : अमर उजाला
​यही नहीं क्षतिग्रस्त हुए बिजली ढांचे को स्थायी तौर पर मरम्मत करने के लिए विभाग के पास फंड का टोटा है। ऐसे में आने वाले दिनों में खराब होने जा रहे मौसम के दौरान फिर से बिजली बड़ी समस्या बन सकती है। 

हालांकि उपमुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना है कि 90 फीसदी से ज्यादा इलाकों में बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है और शेष रहे इलाकों में बिजली आपूर्ति को बहाल करने का काम जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed