फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir state election 2014

प्रियंका बनीं कश्मीर में कांग्रेस का नया चेहरा

Sat, 22 Nov 2014 01:50 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir state election 2014

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन कश्मीर की चुनौती के बाद कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में प्रियंका गांधी को नया चेहरा बना लिया है। रियासत के चुनाव में पहली बार प्रियंका गांधी के बड़े-बड़े कटआउट रैलियों में लगाए जा रहे हैं। सोनिया की रामबन रैली में इंदिरा गांधी की शक्ल से मिलती जुलती प्रियंका की तस्वीरें बड़े होर्डिंग्स में दिखीं।

विज्ञापन


इन होर्डिंग्स में प्रियंका की मुस्कान से लेकर बालों का स्टाइल और साड़ी पहनने का तरीका बिल्कुल इंदिरा गांधी की तरह है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी हाथों में प्रियंका की छोटी छोटी तस्वीरें रखे नजर आए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदर भी प्रियंका को नेतृत्व सौंपने की मांग उठी थी। जम्मू कश्मीर के चुनाव में कटआउट में प्रियंका का चेहरा नजर आने लगा है। प्रियंका का कश्मीर से लगाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में पहली बार प्रियंका के कटआउट का इस्तेमाल

jammu and kashmir state election 2014

लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह गांदरबल स्थित मां खीर भवानी के मंदिर आईं थीं जो कश्मीरी पंडितों की सबसे बड़ी आराध्य देवी हैं। कांग्रेस जम्मू कश्मीर के चुनाव में नेहरू की उपलब्धियों को भी भुनाने की कोशिश में है। नेहरू परिवार कश्मीर से ताल्लुक रखता है।

सोनिया ने रामबन की रैली में लोगों को याद दिलाया कि नेहरू ने ही जवाहर टनल बनाया था जिसकी बदौलत बर्फबारी में भी कश्मीर देश के अन्य भागों से जुड़ा रहता है। उन्होंने इंदिरा गांधी के कार्यक्रमों की भी चर्चा की।

सोनिया के संबोधन में नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी से लेकर मनमोहन सरकार तक की उपलब्धियां छाई रहीं। पीर पंजाल टनल का जिक्र आया और मनमोहन के प्रधानमंत्री पुनर्वास कार्यक्रम की भी चर्चा हुई।

रैली में इंदिरा से मिलती जुलतीं प्रियंका की तस्वीरें

jammu and kashmir state election 2014

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में गुलाम नबी आजाद के शासनकाल को स्वर्णिम काल की संज्ञा देते हुए उसे भी वोट बैंक में बदलने की रणनीति पर काम शुरू किया है।

सोनिया के भाषण में आजाद द्वारा गठित जिलों, तहसीलों और नियाबतों की चर्चा तो हुई लेकिन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कार्यकाल में 250 से अधिक प्रशासनिक इकाइयों का जिक्र तक नहीं हुआ।

हालांकि, रियासत कांग्रेस नई प्रशासनिक इकाइयों को अपने संघर्ष का परिणाम बताती रही है। सोनिया के अंदाज पर भी मोदी की छाप दिखती है। आस्ट्रेलिया में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के तुरंत बाद राक स्टार अंदाज में लोगों से हाथ मिलाते नजर आए थे।

ठीक उसी अंदाज में भाषण के बाद सोनिया मंच से उतरीं और सुरक्षा घेरे को तोड़कर बैरिकेडिंग के उस पार खड़ी महिलाओं से मिलने जा पहुंचीं। मोदी

के ही अंदाज में सोनिया पूरे रैलीस्थल में एक छोर से दूसरे छोर तक लोगों के करीब जाकर हाथ हिलाते हुए उनसे मिलीं।

इतना ही नहीं जिस तरह मोदी अपनी सभाओं में जनता से सीधा संवाद करते नजर आते हैं उसी अंदाज में सोनिया ने अपने भाषण के अंत में लोगों से

कांग्रेस के समर्थन के बारे में सवाल किए और समर्थन में दोनों हाथ उठवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed