{"_id":"61e7daba46c39f313f0c2025","slug":"jammu-and-kashmir-seven-year-old-child-dies-in-kishtwar-district-after-being-buried-in-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बर्फ में दबने से किश्तवाड़ जिले में सात वर्ष के बच्चे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बर्फ में दबने से किश्तवाड़ जिले में सात वर्ष के बच्चे की मौत
Wed, 19 Jan 2022 03:03 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 19 Jan 2022 03:03 PM IST
सार
किश्तवाड़ जिले के मढ़वा के तेलर गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की बर्फ में दबने से मौत हो गई। यह बच्चा 16 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से लापता था।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Today
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ जिले के मढ़वा के तेलर गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की बर्फ में दबने से मौत हो गई। यह बच्चा 16 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से लापता था। परिवार के सदस्य पूरे इलाके में उसे ढूंढते रहे। घर से कुछ ही दूरी पर एक अन्य घर के पास बर्फ के ढेर से बच्चे का शव बरामद हो गया। मृतक की पहचान मुतारिफ बशीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि 16 जनवरी को मुतारिफ बशीर घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। उच्च पर्वतीय इलाका होने की वजह से तेलर गांव में भारी बर्फबारी से घर की छतों पर कई फुट बर्फ जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि एक घर की छत पर जमा कई फुट बर्फ अचानक नीचे आ गिरी, जिसमें मुतारिफ दब गया।
विज्ञापन
घर वाले उसे पूरा दिन ढूंढते रहे। सोमवार को मुतारिफ का शव बर्फ के ढेर से बरामद हो गया। मुतारिफ के पिता बशीर अहमद लोहार ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन