{"_id":"731ba326a7ecb8afed6ff7bccb7632c9","slug":"jammu-and-kashmir-secretariat-opens-in-winter-capital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जम्मू में सजा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जम्मू में सजा दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 11 Nov 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार को सचिवालय समेत दरबार मूव से संबंधित सभी कार्यालय खुल गए। इस दौरान विधानसभा चुनाव और आचार संहिता का असर साफ दिखा। परंपरा के तहत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सुबह साढ़े नौ बजे सचिवालय में पहुंचे। कार्यक्रम गार्ड ऑफ ऑनर तक ही समिति रहा। मुख्यमंत्री ने प्रेस से वार्ता भी नहीं की।
विज्ञापन
रियासती सरकार के ज्यादातर मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के चलते सचिवालय में दरबार खुलने पर दिखने वाली रौनक भी कुछ खास नहीं थी। हालांकि, सचिवालय में पहुंचने पर कुछ मंत्रियों, अफसरशाहों, सचिवालय के मुलाजिमों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
उमर ने गार्र्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और सीधे अपने कार्यालय पहुंचे। विधानसभा स्पीकर मुबारक गुल ने विधानसभा सचिवालय के विभिन्न सेक्शनों का दौरा कर कामकाज का जायजा लिया। सचिवालय खुलने पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। दरबार मूव से जुड़े करीब आठ हजार मुलाजिम भी शीतकालीन राजधानी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों के दफ्तरों में भी सोमवार से कामकाज शुरू हो गया। एस्टेट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विनोद बहल का कहना है कि दरबार मूव के चलते यहां पर पहुंचे मुलाजिमों के लिए विभाग की ओर से अपनी कालोनियों के अलावा होटलों और किराये के मकानों की व्यवस्था की गई है।