{"_id":"6a569f0eff7aed41ea07484c","slug":"jammu-and-kashmir-samba-news-c-289-1-sjam1009-113582-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में खेत से ड्रोन मिला, जांच के लिए भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में खेत से ड्रोन मिला, जांच के लिए भेजा गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा जिले के चक सलारिया में एक खेत में ड्रोन मिला है। सेना की टेरिटोरियल आर्मी के जवानों ने इसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
अधिकारियों के अनुसार गांव के एक निवासी ने खेत में ड्रोन पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद इसे जब्त किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि ये कहां से आया और क्या इसका इस्तेमाल सीमा पार की किसी गतिविधि के लिए किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार इससे पहले पास के ही नंदपुर गांव में तैनात सेना के जवानों ने सोमवार रात करीब नौ बजे अरनिया की तरफ से आते हुए एक अज्ञात उड़ने वाली चीज देखी थी। इसके ड्रोन होने की आशंका जताई गई। इसके बाद सेना ने तुरंत एंटी-ड्रोन प्रोटोकॉल एक्टिवेट किया और संदिग्ध ड्रोन के खिलाफ जैमिंग की कार्रवाई शुरू की। मिला हुआ ड्रोन वही उड़ने वाली चीज हो सकती है। माना जा रहा है कि जैमिंग ऑपरेशन के बाद यह नीचे गिर गया।