{"_id":"6a52ad334c986c90900dc73c","slug":"jammu-and-kashmir-samba-news-c-289-1-sjam1009-113540-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजपुरा में एक करोड़ की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजपुरा में एक करोड़ की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का होगा निर्माण
विज्ञापन
विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल ने विकास कार्यों की घोषणाएं कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल ने शनिवार को राजपुरा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा कई नई परियोजनाओं की घोषणा की।
दौरे के दौरान उन्होंने राजपुरा में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसका कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। बंद पड़ी कोऑपरेटिव सोसायटी की इमारत का निरीक्षण किया और उसकी मरम्मत के लिए 6 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीमावर्ती गांव मंगूचक में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाने, सीमावर्ती क्षेत्र से घगवाल तक मैटाडोर सेवा शुरू करने तथा 3 लाख रुपये की लागत से मंगूचक में बने आयुष केंद्र की मरम्मत कराने की भी घोषणा की।
इसके अलावा मंगूचक मिडिल स्कूल में टाइल वर्क कराने और चक भक्ता गांव के 10 जरूरतमंद परिवारों को मकानों की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। उनकी प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और गली-नालियों सहित बुनियादी सुविधाओं का विकास है।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजपुरा व्यापार मंडल के प्रधान संजय शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण, शक्ति शर्मा, रंजीत सिंह, सुशील शीला, भाजपा मंडल प्रधान आशा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।