{"_id":"271601ef638f43f0ed98e19cb94be22b","slug":"jammu-and-kashmir-s-weather-may-be-change-from-10-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से बिगड़ सकता है जम्मू कश्मीर का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से बिगड़ सकता है जम्मू कश्मीर का मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 11 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर में बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को हलके बादल छाए रहे। घाटी और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर जारी है। यहां रात का तापमान शून्य या उससे नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात का पारा शून्य के आसपास चल रहा है। यहां बीती रात को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का पारा भी गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में रात का पारा माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यहां कंपकंपा देने वाली सर्दी के बीच दिन का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में भी खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 और दिन का अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में रात का पारा 0.7 और दिन का पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में रात का पारा 11.1 और दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नए साल के पास आते ही मौसम अपना रंग दिखाएगा। साल के अंत में राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही है।