फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir's summer secretariat empty

मंत्रियों को तरस रहा जम्मू कश्मीर का समर सचिवालय

Wed, 10 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir's summer secretariat empty

गर्मी के मौसम में जम्मू में समर सचिवालय सक्रिय न होने से लोगों को भारी समस्याओं से दोचार होना पड़ रहा है। खासतौर से समर सचिवालय में कोई मंत्री न रहने के चलते जम्मू में गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली, पानी के अलावा मूलभूत सुविधाओं की किल्लत बढ़ जाती है और ऐसे वक्त में ही जम्मू में समर सचिवालय तक इस बार काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल रोटेशन आधार पर सचिवालय में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाती थी और रोस्टर को बाकायदा सार्वजनिक किया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है। सचिवालय में मात्र कुछ ही कर्मचारी रखरखाव के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन


समर सचिवालय के सक्रिय न होने से लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर या तो मंत्रियों के बंगलों के बाहर खड़ा होना पड़ रहा है या श्रीनगर सचिवालय अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जम्मू में गर्मी के मौसम में अत्यधिक समस्याएं रहती हैं और मंत्री श्रीनगर चले जाते हैं। कम से कम सचिवालय में कुछ मंत्रियों की ड्यूटी लगानी चाहिए, ताकि वे जनता की समस्याएं सुन उनका समाधान कर सकें।


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना है कि सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से इस बार समर सचिवालय का रोस्टर तैयार नहीं किया गया। जम्मू के लोगों की समस्याओं की उन्हें जानकारी है और समर सचिवालय जम्मू में सक्रिय हो, इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed