फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: RSS will train volunteers as Arogya Mitras, people will be made aware

जम्मू-कश्मीर: स्वयंसेवकों को आरोग्य मित्र के तौर प्रशिक्षित करेगा आरएसएस, लोगों को किया जाएगा जागरूक

Sun, 01 Aug 2021 12:10 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 01 Aug 2021 12:10 AM IST
सार

कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों को करेंगे जागरूक।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: RSS will train volunteers as Arogya Mitras, people will be made aware
RSS

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए स्वयंसेवकों को आरोग्य मित्र के तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को केशव भवन में इस प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ प्रांत के सह संघचालक डॉ. गौतम मैंगी ने किया। इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपने अनुभव के आधार पर स्वयंसेवकों को बतौर आरोग्य मित्र प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत कोरोना से बचाव के लिए प्रशिक्षण को सुरक्षा, सतर्कता, नियंत्रण और प्रबंधन पर केंद्रित किया गया है। डॉ. मैंगी ने कहा कि आरएसएस ने संकट की हर घड़ी में सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी है। लिहाजा संघ और सेवा भारती ने अब कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इससे निपटने की तैयारी के लिए आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना शुरू की है। यह प्रशिक्षण अभियान जम्मू-कश्मीर की संगठनात्मक दृष्टि से लद्दाख में भी चलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा से आमिर खान ने की मुलाकात, नई फिल्म नीति पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान चार सत्रों में आयुर्वेद, एलोपैथी और योग के जरिये कोविड से बचाव और इसकी रोकथाम के तरीके विशेषज्ञों ने बताए। डॉ. दीपक, डॉ. अनिल मन्हास, शशिकांत और योगाचार्य महावीर भी शामिल रहे। समापन सत्र में सेवा भारती के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री जयदेव ने कहा कि अभियान के तहत दो-दो स्वयंसेवक हर गांव में तैयार किए जाएंगे। ये लोग महामारी से बचाव और अन्य आपदा से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed