फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: rock falls on moving vehicle, two dead including CRPF DIG Shailendra Vikram Singh

जम्मू-कश्मीर: चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, सीआरपीएफ के डीआईजी समेत दो की मौत

Sun, 15 Dec 2019 10:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 15 Dec 2019 10:02 PM IST
सार

  • जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के डिगडोल के पास की घटना, पूरा वाहन मलबे में दबा
  • फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: rock falls on moving vehicle, two dead including CRPF DIG Shailendra Vikram Singh
दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो, इनसेट-डीआईजी ऑपरेशन श्रीनगर (उत्तर) शैलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास रविवार की शाम चलती गाड़ी पर चट्टान गिर जाने से सीआरपीएफ के डीआईजी ऑपरेशन समेत दो की मौत हो गई। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर बचाव कार्य चलाकर सभी को मलबे से निकाला गया। 
विज्ञापन


यह घटना तब हुई जब हाईवे पर फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश हुई। कुछ गाड़ियों को निकाला गया तभी रामबन इलाके के डिगडोल के पास अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे। इसी बीच सीआरपीएफ वाहन (स्कार्पियो) पूरी तरह मलबे में दब गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे लोगों को निकाला। इस बीच सीआरपीएफ के डीआईजी ऑपरेशन श्रीनगर (उत्तर) शैलेंद्र विक्रम सिंह व चालक विनय कुमार की मौत हो गई। वाहन में सवार पीएसओ घायल है। अचानक पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू होते ही फिर से हाईवे पर वाहनों को रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम समय में फ्लाइट से जाने का फैसला बदला
सूत्रों का कहना है कि डीआईजी किसी कोर्स की ट्रेनिंग में गए हुए थे। रविवार को उन्हें फ्लाइट से लौटना था। इसके लिए उन्होंने बोर्डिंग पास तक निकाल लिया था। अंतत: उन्होंने सड़क मार्ग से चलने का फैसला किया। 

चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाया हाईवे, हजारों वाहन फंसे
आसमान साफ रहने और धूप निकलने के बाद रविवार को लगातार चौथे दिन भी जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इससे हजारों वाहन रास्ते में फंसे हैं। रामबन जिले के पंथयाल, रामसू, बैटरी चश्मा और मंकी मोड़ में भूस्खलन का मलबा हटाया जा रहा है। यातायात विभाग के अधिकारियों के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे से बर्फ तो हटा ली गई है लेकिन मलबा हटाया जा रहा है। इससे यातायात बहाली में देरी हो रही है।

पूरे प्रदेश में शीतलहर, जम्मू में सीजन की सबसे सर्द रात
पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर और कुद में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी थमने के बावजूद पूरे प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। जम्मू में शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन के सबसे सर्द रात रही। उधर, बनिहाल में न्यूनतम तापमान -4.8 तक लुढ़क गया है। बटोत में न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर संभाग के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पहलगाम में -5.4 और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। लद्दाख के लेह जिले में न्यूनतम तापमान -13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। 

कल मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। तीनों जगह पर धूप खिलेगी। 

स्थान      न्यूनतम तापमान
लेह           -13.7
गुलमर्ग      -11.3
पहलगाम   - 5.4
जम्मू           5.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed