फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir reshuffle in police administration 19 officers of DIG SSP rank changed

जम्मू-कश्मीर: पुलिस प्रशासन में फेरबदल, डीआईजी-एसएसपी रैंक के 19 अधिकारी बदले

Fri, 16 Apr 2021 04:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 04:54 PM IST
सार

मोहिता शर्मा एसपी उत्तरी जम्मू तथा निखिल बोरकर को एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर अनंतनाग के पद पर भेजा गया है। पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट विजयपुर के प्रिसिंपल राजिंदर गुप्ता को एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। राहुल मलिक को अगले आदेश तक प्रिंसिपल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir reshuffle in police administration 19 officers of DIG SSP rank changed
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए डीआईजी व एसएसपी रैंक के 19 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 10 आईपीएस हैं। गुरुवार देर रात गृह विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन


डीआईजी दक्षिणी कश्मीर अतुल कुमार गोयल को जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज, उधमपुर-रियासी के डीआईजी सुजीत कुमार को उत्तरी कश्मीर रेंज, उत्तरी कश्मीर के डीआईजी एम सुलेमान चौधरी को उधमपुर-रियासी, डोडा-किश्तवाड़ के डीआईजी अब्दुल जब्बार को दक्षिणी कश्मीर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रतीक्षा आईपीएस उदय भास्कर बिल्ला को डोडा-किश्तवाड़ रेंज के डीआईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतीक्षारत राहुल मलिक को एआईजी टेक्निकल, श्रीधर पाटिल को एसएसपी सीआईडी जम्मू, आमोद अशोक नागपुरे को एसएसपी सीआईडी कश्मीर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक्षारत हसीब मुगल को एसएसपी पीसीआर जम्मू, हसीब उर रहमान को सीओ एसडीआरएफ श्रीनगर, अब्दुल कयूम को सीओ आईआर नौवीं बटालियन, रश्मी वजीर को सीओ वुमेन बटालियन, रमेश अंगराल को एआईजी पर्सनल, हरमीत सिंह को एसएसपी रेलवे कश्मीर, खलील पोसवाल को सीओ आईआर पहली बटालियन, जाविद इकबाल को सीओ आईआर 17वीं बटालियन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed