फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Recruitment exam CBT could not be completed due to server shutdown

जम्मू-कश्मीर: सर्वर ठप होने से पूरी नहीं हो सकी भर्ती परीक्षा, परीक्षार्थियों का प्रदर्शन

Thu, 19 Aug 2021 03:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 03:32 PM IST
सार

बुधवार को हुई परीक्षा में कुल 7755 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, लेकिन इनमें से 5553 ने ही परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 

विज्ञापन
jammu and kashmir Recruitment exam CBT could not be completed due to server shutdown
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1202 पद भरने के लिए जारी सीबीटी परीक्षा के दूसरे दिन सर्वर खराब होने से पहले बैच की परीक्षा स्थगित कर दी गई। ग्रैटर कैलाश में जेकेआईटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी में बने परीक्षा केंद्र में बुधवार को 167 उम्मीदवारों ने परीक्षा देनी थी, लेकिन बीच परीक्षा में सर्वर ठप होने से वह परीक्षा नहीं दे सके। अब यह परीक्षा 25 अगस्त को दोपहर 12.30 से 2.30 तक होगी। इसका केंद्र मक्का मस्जिद बठिंडी स्थित ईएसएचएएल ऑनलाइन सर्विसेज में बनेगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

 
परीक्षा में पहले बैच का पेपर 9 से 11 बजे तक होना था। परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही सर्वर ठप हो गया। दो घंटे की परीक्षा सिर्फ 50 मिनट ही हो पाई। इस अव्यवस्था को लेकर उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड और एडीसी जम्मू मौके पर पहुंचे और उम्मीदवारों को समझाया। सर्वर ठप होने पर उम्मीदवारों ने प्रदर्शन कर बोर्ड पर भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उम्मीदवारों ने कहा कि बोर्ड ने केंद्र में क्षमता से अधिक उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया था। परीक्षा केंद्र में बैठने का स्थान नहीं था। कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा हो रही है तो कुछ बैठने का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा के बीच सर्वर ठप होना जेकेएसएसबी तैयारियों की पोल खोलता है। इस अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने पर बोर्ड के अधिकारी हम पर एफआईआर लगाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीबीटी परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी आई थी, जिससे परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। पहले बैच की परीक्षा को पोस्टपोन किया है। अब इस बैच की परीक्षा 25 अगस्त को दूसरी शिफ्ट में होगी। -अशोक कुमार, परीक्षा नियंत्रक जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed