{"_id":"8c00888749a8655961c373798d130753","slug":"jammu-and-kashmir-receives-season-s-first-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को रियासत में साल की पहली बर्फबारी दर्ज हुई। डोडा जिला के भद्रवाह के पर्वतों पर बर्फ गिरी। पहाड़ों पर सफेद चादर बिछने से भद्रवाह टाउन सहित अन्य आसपास के इलाकों में पारा भी गिर गया है।
विज्ञापन
हालांकि, बताया जा रहा है कि बेमौसम बर्फबारी से फसलों को नुकसान हुआ है। कैलाश पर्वतीय श्रृंखला में आशा पट्टी, सियोज धार, छत्तर गला इलाकों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
अचानक मौसम में बदलाव से रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। किसानों की मानें तो बर्फबारी से धान और मक्की की फसल को नुकसान होगा।
दोनों फसलों को खुश्क और साफ मौसम चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव से किसानों को आर्थिक तौर पर प्रभावित होना पड़ सकता है।