फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Rajya Sabha elections today

Jammu Kashmir : राज्यसभा चुनाव आज, चार सीटों पर सात दावेदारों में घमासान; नेकां-भाजपा में प्रतिष्ठा की लड़ाई

Fri, 24 Oct 2025 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:24 AM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने चार तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। मैदान में दो ही दलों के प्रत्याशी होने से दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Rajya Sabha elections today
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने चार तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। मैदान में दो ही दलों के प्रत्याशी होने से दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। बहरहाल नेकां के तीन सीटें तो भाजपा के एक सीट जीतने के आसार हैं।

विज्ञापन


छह विधायकों वाली कांग्रेस ने नेकां को समर्थन का एलान किया है। मनचाही सीट नहीं मिलने से चुनाव लड़ने से इन्कार करने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने वीरवार को इसकी घोषणा की। वहीं तीन विधायकों वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी नेकां को समर्थन की घोषणा कर दी है। समर्थन मिलने के बाद नेकां ने चौथी सीट के लिए भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।
विज्ञापन


नेशनल कॉन्फ्रेंस ने व्हिप जारी कर सभी विधायकों को मौजूद रहने और पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने का निर्देश दिया है। भाजपा ने वीरवार सुबह विधायक दल की बैठक में मतदान का पूर्वाभ्यास किया। नेकां ने भी शुक्रवार सुबह चुनाव से पहले श्रीनगर के एक होटल में सभी विधायकों और सहयोगी दलों के सदस्यों को पूर्वाभ्यास के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं उम्मीदवार/नेकां

  • मोहम्मद रमजान
  • शम्मी ओबेराॅय
  • सज्जाद किचलू
  • इमरान नबी डार

भाजपा

  • सत शर्मा
  • केश महाजन
  • डाॅ. अली मोहम्मद मीर

सुबह 9 बजे से मतदान, शाम तक आ जाएंगे नतीजे
श्रीनगर विधानसभा सचिवालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह नौ बजे से मतदान। शाम को पांच बजे के बाद परिणाम की घोषणा होगी।

पार्टी विधायक/किसकी कितनी ताकत

  • नेकां 41
  • भाजपा 28
  • कांग्रेस 06
  • पीडीपी 03
  • माकपा 01
  • आप 01
  • जेकेपीसी 01
  • निर्दलीय 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed