फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Raj Bhavan and Secretariat declared no fly zone, this step was taken in view of security

जम्मू-कश्मीर: राजभवन और सचिवालय नो फ्लाई जोन घोषित, सुरक्षा को देखते हुए उठाया यह कदम

Fri, 09 Jul 2021 08:49 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 09 Jul 2021 08:49 AM IST
सार

नो फ्लाई जोन घोषित होने के बाद से राजभवन और सचिवालय के ऊपर से उड़ने वाले ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों की उड़ान पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Raj Bhavan and Secretariat declared no fly zone, this step was taken in view of security
ड्रोन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

जम्मू जिला मजिस्ट्रेट अंशुल गर्ग ने राजभवन और नागरिक सचिवालय परिसर को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इन परिसरों के ऊपर तत्काल प्रभाव से ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


गत दिनों तकनीकी एयरफोर्स स्टेशन जम्मू पर हुए ड्रोन हमले के बाद यह कदम उठाया गया है।  आदेश के मुताबिक जब उपराज्यपाल कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में दौरा करने वाले हों तब जिला जम्मू के सभी संबंधित क्षेत्रों/स्थानों पर ड्रोन और यूएवी की उड़ान पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़े- जम्मू कश्मीर: पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए की जा रही कोशिश, इन जगहों को किया जाएगा विकसित
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी संबंधित व्यक्तियों को व्यक्तिगत नोटिस देना संभव नहीं है, जिससे सार्वजनिक तौर पर इसकी सूचना दी गई है। इस आदेश का एसएसपी सख्ती से अनुपालन करवाएंगे। आदेश में बताया गया कि यह कदम राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा ड्रोन हमलों को अंजाम देने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया है। जिले की सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए सभी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed