{"_id":"5f575b2924bc9f37310b7266","slug":"jammu-and-kashmir-process-of-issuing-domicile-certificate-accelerates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में आई तेजी, 14.29 लाख लोगों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में आई तेजी, 14.29 लाख लोगों को मिला लाभ
Tue, 08 Sep 2020 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में स्थायी नागरिकता प्रमाणपत्र (पीआरसी) और दूसरे वर्ग के लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। इसमें पीआरसी धारकों को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक 18.91 लाख आवेदन पर 14.29 लाख डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः चीन से तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में अपाचे की दहाड़, जानिए किश्तवाड़ का सामरिक महत्व
विज्ञापन
इसमें दस्तावेजों के पूरा न होने पर 78,321 आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया है। इसके अलावा 12,617 डोमिसाइल प्रमाणपत्र वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी को जारी किए गए हैं, जबकि 524 को वाल्मीकि समुदाय, 10 गोरखा समुदाय को जारी किया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदकों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। उपायुक्त यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आवेदकों को डाक सेवा के माध्यम से और मौके पर ही डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी किए जाएं।