फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir police recruitment board member may be changes

जम्मू कश्मीर पुलिस भर्ती बोर्ड में बदलाव की तैयारी

Wed, 02 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 02 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir police recruitment board member may be changes

पुलिस में करीब तीन साल बाद बड़े पैमाने पर होने वाली भर्ती को साफ सुथरे तरीके से आयोजित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों पुलिस भर्ती बोर्ड में कार्यरत लंबे समय से टिके तीन कर्मियों को ट्रांसफर कर दिया। इन कर्मियों को डीजीपी ने ट्रांसफर किया है।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है, जब कर्मी स्तर की ट्रांसफर डीजीपी ने की हो। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में बोर्ड में कई और कर्मियों के तबादले हो सकते हैं। क्योंकि बोर्ड में पुराने लोगों को हटाकर भर्ती की जाएगी ताकि किसी प्रकार की कोई धांधली न हो।
विज्ञापन


कुछ ही समय में पुलिस विभाग में चार हजार पदों पर भर्ती होगी। भर्ती करने से पहले बोर्ड में लंबे समय से टिके कई कर्मियों को बदला जा सकता है। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इस पर जल्द ही मुहर लगेगी। पुलिस की भर्ती कई बार धांधली की वजह से भर्ती स्थगित हो चुकी है। कई बार भर्ती को लेकर सवाल उठे हैं। इसलिए इस बार सब कुछ साफ तरीके से करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी हाथों में आयोजन होगा या न हीं अभी तय नहीं
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि भर्ती निजी हाथों में दी जाएगी या नहीं। अभी यह तय नहीं हो पाया है। विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक होनी है। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की भर्ती निजी हाथों में दी जा सकती है। हालांकि अंतिम रूप रेखा पुलिस के अधिकारियों के हाथों ही तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed