{"_id":"61095f58ee09196aaa099bee","slug":"jammu-and-kashmir-police-party-attacked-in-srinagar-a-jawan-and-a-civilian-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर हमला, एक जवान और एक नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर हमला, एक जवान और एक नागरिक घायल
Wed, 04 Aug 2021 12:02 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:02 AM IST
सार
भीड़ को देख सुरक्षा बलों ने बरता संयम, नहीं की जवाबी कार्रवाई। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी, चला तलाशी अभियान।
विज्ञापन
आतंकी हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकियों ने मंगलवार की शाम पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी और एक स्थानीय घायल हो गए। हमले के बाद आसपास के इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। मंगलवार शाम को आतंकियों ने डाउनटाउन के खानयार इलाके के शीराज चौक में पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए उनपर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन
आतंकी घटना को अंजाम देकर मौके से फ रार हो गए। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में स्थानीय लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए काफ ी संयम बरता। अगर वह जवाबी कार्रवाई करते तो कई स्थानीय लोग घायल हो सकते थे। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि हमले में एक पुलिसकर्मी और एक स्थानीय घायल हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: युवाओं की आकांक्षाओं को पंख दे रहा है मिशन यूथ, 2020 में हुआ था गठन
विज्ञापन
घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा आसपास के इलाकों में हमलावरों को तलाशने के लिए संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा।