{"_id":"5e0097958ebc3e879c0107a6","slug":"jammu-and-kashmir-police-now-intensifies-operations-against-antisocial-elements","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पुलिस अब आधी रात के बाद भी कटेगा ट्रैफिक चालान, असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर पुलिस अब आधी रात के बाद भी कटेगा ट्रैफिक चालान, असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज
Mon, 23 Dec 2019 04:02 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 23 Dec 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब आधी रात को भी चालान कटेगा। पुलिस महकमे ने अपने थाना और चौकी प्रभारियों को इस बाबत हिदायतें जारी कर दी हैं। वर्तमान में कोहरे से सड़कों पर हादसे की आशंका बढ़ गई है। क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं। वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। ऐसे में पुलिस महकमे ने सुरक्षा के लिए चुनौती बने तत्वों के अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।
पुलिस ने शहर में रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक विशेष गश्त शुरू कर दी है। साथ ही नाकों पर वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हर थानेदार और पुलिस चौकी प्रभारी को कहा गया है कि रात के समय चालान कर रोजाना रिपोर्ट दें। इससे पुलिस की सुरक्षा कड़ी रहेगी। हर आने जाने वाले पर नजर रखेगी।
एसपी साउथ विनय कुमार का कहना है कि रात में भी पुलिस का सुरक्षा कवच मजबूत किया गया है। लगातार कोहरा पड़ रहा है। इसकी आड़ में असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं। पुलिस ने रात भर विशेष सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है।

देर रात घूमने की वजह न बताई तो होगी कार्रवाई
सूत्रों का कहना है कि देर रात यदि कोई शख्स घूमता पाया गया तो उससे सवाल किए जाएंगे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस उस शख्स को आसानी से नहीं छोड़ेगी।
हुड़दंग मचाने वालों पर नजर
पुलिस की ओर से शहर में क्रिसमस को लेकर भी सुरक्षा कड़ी की गई है। यदि रात को कोई शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाता दिखा तो पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने इसे लेकर विशेष हिदायतें जारी की है।