फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir: Police, Army and CRPF arrested two Pakistan terrorists in Baramulla

J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2018 12:01 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Sun, 04 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir: Police, Army and CRPF arrested two Pakistan terrorists in Baramulla
पकड़े गए लश्कर के दोनों आतंकी - फोटो : Amar ujala

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने पाक प्रशिक्षित आतंकियों को दबोच लिया। दोनों आतंकी पाक वीजा पर पाक गए और हथियारों की ट्रेनिंग ली। दोनों घाटी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। घटना से पहले ही उन्हें पकड़कर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की।

विज्ञापन


दोनों आतंकियों ने सीमा पार लश्कर ए तोयबा के कैंप में ट्रेनिंग हासिल की है।   पुलिस ने बताया दोनों आतंकी वैध पासपोर्ट पर पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा लगाए गए वीजा पर पाकिस्तान गए थे।
विज्ञापन

बारामुला पुलिस, सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 53 बटालियन द्वारा एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दोनों आतंकियों मुगलपोरा सलूरा, करीरी के रहने वाले अब्दुल मजीद भट (पासपोर्ट नंबर आर 3981036) और निल्ला पालपुरा, पट्टन के रहने वाले मोहम्मद अशरफ मीर (पासपोर्ट नंबर एन 7084132) को पकड़ लिया। दोनों पाकिस्तान से हथियारों की ट्रेनिंग कर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में गए और हथियार चलाने के गुर सीखे। आतंकी बाघा-अटारी बार्डर से वापस लौटे और घाटी पहुंचे। पूछताछ के दौरान पकडे़ गए आतंकियों ने कबूला कि उन्होंने पाकिस्तान में ट्रेनिंग हासिल की है। पुलिस के अनुसार उन्होंने यह खुलासा भी किया कि जिस कैंप में उन्हें ट्रेनिंग दी गई।

वहां बड़ी संख्या में पाकिस्तानी लड़कों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिनमें अधिकतर बलूचिस्तान से हैं। ट्रेनिंग पाने वालों की उम्र 10-12 साल तक है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कैंप इस्लामाबाद के बरमा टाउन में स्थित है और इसे हंजाला अदनान और उमर के कोड नाम वाला एक आतंकी कमांडर चला रहा है, जो अन्य आतंकी वहां ट्रेनिंग दे रहे हैं उनके कोड नाम ओसामा, नवीद और हताफ है। नई दिल्ली स्थित पाक उपायुक्त से उन्हें वीजा दिया गया था। 

पहले भी मारे जा चुके हैं आतंकी

अमरगढ़ सोपोर में चार जनवरी 2018 को एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए दोनों आतंकी पाक वीजा पर ही सीमा पार गए थे। जिनमें कुपवाड़ा के अजहरुदीन उर्फ काजी और डूरू सोपोर के सज्जाद अहमद उर्फ बब्बर के तौर पर हुई थी। यह दोनों आतंकी वैध वीजा पर पाकिस्तान से ट्रेनिंग हासिल कर लौटे थे। 

17 जुलाई 2017 को कशवन सोपोर के रहने वाले अब्दुल रशीद भट को बारामुला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह भी इसी तरीके से पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग हासिल कर लौटा था। जखानपोरा, बारामुला का शोएब फारूक अगस्त 2017 में पाकिस्तान गया था और वहां से ट्रेनिंग हासिल करने के बाद वापस लौटा।

घाटी पहुंचने पर वह लश्कर में शामिल हुआ और वर्तमान में सक्रिय आतंकी है। उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed