फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir pok boy reached India by crossing LoC in Rajori army is interrogating

जम्मू-कश्मीर: राजोरी में एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा नाबालिग, सेना कर रही पूछताछ

Fri, 03 Sep 2021 09:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 09:21 AM IST
सार

हाल के दिनों में नाबालिगों के एलओसी पार करने का यह तीसरा मामला है। पिछले दिनों पुंछ जिले में दो घटनाओं में चार नाबालिग नियंत्रण रेखा पार कर आ गए थे, जिन्हें बाद में पाकिस्तान सेना को सौंप दिया गया था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir pok boy reached India by crossing LoC in Rajori army is interrogating
नियंत्रण रेखा - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के केरी सेक्टर में गुरुवार को नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे एक नाबालिग को सेना के जवानों ने पकड़ा। फिलहाल सेना हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह राजोरी के केरी सेक्टर में सेना की 8 सिख बटालियन के जवान ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़के को देखा। इसके बाद उससे पूछताछ की तो पता चला कि सना उल्ला (15) पुत्र मोहम्मद जफर पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मजाफगढ़ जिले की तहसील दिनपुर के गांव बस्ती का रहने वाला है। माना जा रहा है कि वह परिजनों के डर से इस तरफ भाग आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed