फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Pakistani national crosses the border, BSF handed over to Rangers

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी नागरिक ने की सीमा पार, बीएसएफ ने रेंजर्स को सौंपा 

Sat, 15 Jan 2022 06:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 06:05 PM IST
सार

बीएसएफ के जवानों ने सीमापार कर भारतीय इलाके में पहुंचे पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया। जांच और पूछताछ के बाद उसे रेंजर्स के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Pakistani national crosses the border, BSF handed over to Rangers
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार को सीमापार कर भारतीय इलाके में घुस आया। उसे गश्त रहे बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। जांच में पता चला कि पाकिस्तानी नागरिक गलती से भारतीय इलाके में पहुंच गया था। उसे फ्लैग मीटिंग कर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया है। बीएसएसफ के पीआरओ ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति पीओके के शकरगढ़ तहसील के रहने वाला था।

विज्ञापन

विज्ञापन


इससे पहले दिसबंर 2021 में सेना ने आरएसपुरा इलाके में महिला पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। सूत्रों के मुताबिक सीमा पार से कुछ लोगों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। इलाके में गश्त कर रहे जवानों ने जब संदिग्ध हलचल देखी तो उन्हें चेतावनी दी। लेकिन घुसपैठियों ने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब घुसपैठिए भारतीय इलाके में पहुंचे तो जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगे। इस बीच उसकी गोली लगने से एक की मौत हो गई। सर्च अभियान के बाद पता चला कि घुसपैठिया महिला थी। इसके बारे में एजेंसियां जांच कर रही हैं।


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि आरएसपुरा सेक्टर में एक महिला पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया है। बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हरकत के बाद घुसपैठिए को कई बार आईबी पार न करने की चेतावनी दी लेकिन वह फेंसिंग की तरफ लगातार बढ़ती रही। इसके में तलाशी अभियान जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed