{"_id":"5f9e40ff8ebc3e9baf5cebac","slug":"jammu-and-kashmir-pakistan-violates-ceasefire-in-shahpur-kirni-and-qasba-sectors-of-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मंदिर और मकानों में लगी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मंदिर और मकानों में लगी गोलियां
Sun, 01 Nov 2020 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई सेक्टरों में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे। गोलियां एक मंदिर और कुछ मकानों में लगी हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सेना और सीमा सुरक्षा बल ने इसका समुचित जवाब दिया और भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में आईबी के पास हीरानगर सेक्टर में मनियारी, चंदवा और लोंदी गावों में गोलीबारी से भगवान शिव का एक मंदिर और कुछ मकान अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ मवेशियों को गोलियां लगी हैं और पशु चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी शनिवार रात करीब 9.45 बजे शुरू हुई, इसके बाद दोनों ओर से रविवार सुबह 5.25 बजे तक गोलीबारी जारी रही। इससे इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया और उन्होंने रात भूमिगत बंकरों में गुजारी।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 7:30 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी पर पुंछ जिले में शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना इसका समुचित जवाब दे रही है।

आईबी पर पाकिस्तान ने फिर रात भर की गोलाबारी
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। शुक्रवार रात को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब साढ़े सात घंटे रुक-रुक कर गोलाबारी की। जिसका बीएसएफ के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे गोलाबारी शुरू की जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी, चांदवां, फकीरा पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।
हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा पर सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। इसके बावजूद काम तेजी से जारी है।