जम्मू-कश्मीरः उत्तरी कमान प्रमुख ने चिनाब वैली में सुरक्षा तैयारियों को परखा, युवाओं को सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने रविवार को चिनाब वैली में सेना की तैयारी, जम्मू कश्मीर के अंदरूनी क्षेत्रों और डोडा व किश्तवाड़ जिलों के संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य कमांडर को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के बारे में बताया गया।
उन्हें राष्ट्रविरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों का मुकाबला करने के लिए अपनी जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में सैनिकों द्वारा अपनाए जा रहे आक्रामक रुख के बारे में बताया गया। उन पहलों के बारे में भी बताया गया जिनसे पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद चिनाब घाटी में मिशन रीच आउट के तहत सामान्य स्थिति लाने में मदद मिली।
उन्होंने डोडा और किश्तवाड़ जिलों में सामान्य स्थिति बहाल करने में सेना, प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच तालमेल की प्रशंसा की। इसके चलते इन जिलों में पाबंदियां हटा दी गईं। शैक्षणिक संस्थान तथा बाजार खुल गए। सैन्य कमांडर ने दुष्प्रचार अभियान की गिरफ्त में नहीं आने को लेकर बुजुर्गों और युवकों की भूमिका को सराहा।
उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और ड्यूटी के प्रति उनके अटल समर्पण, नि:स्वार्थ सेवा और पेशेवर अंदाज को लेकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने एसओपी का पालन किए जाने की भी सराहना की जिसके चलते इलाके में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। उनके साथ व्हाइट नाइट कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भी थे।