फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: Three officers of the state will get excellence award

जम्मू-कश्मीर : प्रदेश के तीन अफसरों को मिलेगा उत्कृष्टता पुरस्कार 

Fri, 13 Aug 2021 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 04:46 AM IST
सार

  • पुलवामा हमले की साजिश का पर्दाफाश करने वाले राकेश भलवाल शामिल
  • रोशनी योजना और गन लाइसेंस की जांच में शामिल सीबीआई के डीएसपी शाम दत्त भी होंगे सम्मानित
  • कश्मीर की युवा महिला पुलिस अफसर नीलजा को भी सम्मान

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: Three officers of the state will get excellence award
demo pic - फोटो : PTI

विस्तार

देश को दहला देने वाले पुलवामा हमले की जांच को अंजाम तक पहुंचाने वाले एनआईए के एसएसपी राकेश भलवाल को गृह मंत्रालय ने जांच के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार देने का फैसला लिया है। इसके अलावा जम्मू में रोशनी घोटाले और फर्जी गन लाइसेंस जैसे मामलों की जांच कर रहे सीबीआई के डीएसपी शाम दत्त शर्मा और कश्मीर में नशाखोरी के मामलों की जांच में जुटी पुलिस की युवा महिला अफसर डीएसपी नीलता एंगमो को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट जांच के लिए दिए जाने वाले अवार्ड की घोषणा कर दी है। देशभर में पुलिस, सीबीआई और एनआईए के अफसरों को यह सम्मान मिलता है। इन अवार्ड में जम्मू कश्मीर से तीन अफसरों को चुना गया है।  एनआईए के एसएसपी राकेश भलवाल, सीबीआई जम्मू के डीएसपी शाम दत्त शर्मा और जम्मू कश्मीर पुलिस की युवा महिला पुलिस अफसर डीएसपी निलजा एंगमो को अवार्ड के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि एनआईए के एसएसपी राकेश भलवाल की निगरानी में ही पुलवामा जैसे हमले की जांच पूरी की गई। इस हमले को अंजाम देने वाला कोई भी आतंकी जिंदा नहीं बचा था। जिससे जांच करना काफी मुश्किल था। लेकिन भलवाल ने हिम्मत नहीं हारी और एक मोबाइल फोन की मदद से पूरे हमले की प्लानिंग को बाहर निकाल कर रख दिया। वहीं युवा महिला पुलिस अफसर नीलजा एंगमो इस समय कश्मीर के बड़गाम में तैनात हैं। जिन्होंने अपने क्षेत्र में ड्रग्स के मामलों की जड़ तक पहुंचकर इसे खत्म करने में बेहतरीन काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ गृह मंत्रालय ने ही नहीं, बल्कि कश्मीर के स्थानीय लोग भी उनके इस कार्य के लिए काफी प्रशंसा करते हैं। सीबीआई जम्मू में कार्यरत डीएसपी शाम दत्त शर्मा ने जम्मू कश्मीर में रोशनी घोटाले और फर्जी गन लाइसेंस जैसे मामलों की जांच में बेहतरीन काम किया है। जिसके लिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed