फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including INFILTRATION BID FOILED in poonch and Kashmiri Pandits celebration on Janmashtami in Srinagar

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने निकाली झांकी समेत पांच बड़ी खबरें

Mon, 30 Aug 2021 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 05:28 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर में जन्माष्टमी की धूम है। ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने झांकी निकाली। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री उस्मान मजीद ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आतंकवादियों द्वारा आईईडी और बारूदी सुरंग के इस्तेमाल की साजिश रचने की आशंका व्यक्त की है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
jammu and kashmir news including INFILTRATION BID FOILED in poonch and Kashmiri Pandits celebration on Janmashtami in Srinagar
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी का शव भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना की पुष्टि सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने की है। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादी ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने का प्रयास किया। अलर्ट सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर आतंकवादी के साथ भीषण गोलाबारी हुई। जिसमें आतंकवादी को मार गिराया गया। जिसके पास से एके -47 राइफल बरामद की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में जन्माष्टमी की धूम, कश्मीरी पंडितों ने निकाली झांकी, देखिए तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर में जन्माष्टमी की धूम है। ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने झांकी निकाली। इस दौरान सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए। उधर, जम्मू संभाग में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। शहर के मंदिर दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। बाजारों में रौनक छाई हुई है। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व सादगी से मनाया गया था, लेकिन इस बार कोरोना प्रकोप थमने के बाद लोग मंदिरों में कोविड एसओपी के तहत कान्हा के दर्शन कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


एक पूर्व मंत्री का दावा: आतंकी आईईडी-बारूदी सुरंग के इस्तेमाल की साजिश रच रहे हैं, मैं हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हूं
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री उस्मान मजीद ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आतंकवादियों द्वारा आईईडी और बारूदी सुरंग के इस्तेमाल की साजिश रचने की आशंका व्यक्त की है। इससे निपटने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। मजीद ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर इन चिंताओं से अवगत कराया है। मजीद पर 2005 में एक कार बम धमाके सहित जानलेवा हमले के कई प्रयास हो चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक मजीद विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पूर्व मंत्री अल्ताफ  बुखारी के नेतृत्व वाली जेकेएपी में शामिल हो गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: शहर में नालों की हालत सुधरेगी, तैयार किया जा रहा प्लान, हर साल मुसीबत बनकर आती है बरसात
जम्मू शहर को जलमग्न होने से बचाने के लिए नालों और नालियों की हालत सुधारने के लिए नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। मंजूरी के बाद योजनाबद्ध तरीके से काम करवाया जाएगा। जुलाई माह में हुई बारिशों के कारण शहर जलमग्न हो गया था। कालिका कॉलोनी और नानक नगर में पानी लोगों के घरों में घुस गया था। इसके अलावा शहर में नालों के पानी से कई जगहों पर तबाही हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


टोक्यो पैरालंपिक: हार कर भी दिल जीतने में कामयाब रहे राकेश कुमार, सिंगल में पदक की उम्मीद
टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारतीय तीरंदाज राकेश कुमार व ज्योति बालियान को तुर्की के खिलाड़ियों के साथ हुए युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वह युगल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले को तीन अंक से हार गए, लेकिन दिल जीतने में कामयाब रहे। जम्मू संभाग में नताली और धर्मनगरी कटड़ा के लोगों ने अब सिंगल मुकाबले में उनके जीतने की उम्मीद जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed