जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने निकाली झांकी समेत पांच बड़ी खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर में जन्माष्टमी की धूम है। ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने झांकी निकाली। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री उस्मान मजीद ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आतंकवादियों द्वारा आईईडी और बारूदी सुरंग के इस्तेमाल की साजिश रचने की आशंका व्यक्त की है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी का शव भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना की पुष्टि सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने की है। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादी ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने का प्रयास किया। अलर्ट सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर आतंकवादी के साथ भीषण गोलाबारी हुई। जिसमें आतंकवादी को मार गिराया गया। जिसके पास से एके -47 राइफल बरामद की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में जन्माष्टमी की धूम, कश्मीरी पंडितों ने निकाली झांकी, देखिए तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर में जन्माष्टमी की धूम है। ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने झांकी निकाली। इस दौरान सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए। उधर, जम्मू संभाग में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। शहर के मंदिर दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। बाजारों में रौनक छाई हुई है। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व सादगी से मनाया गया था, लेकिन इस बार कोरोना प्रकोप थमने के बाद लोग मंदिरों में कोविड एसओपी के तहत कान्हा के दर्शन कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक पूर्व मंत्री का दावा: आतंकी आईईडी-बारूदी सुरंग के इस्तेमाल की साजिश रच रहे हैं, मैं हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हूं
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री उस्मान मजीद ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आतंकवादियों द्वारा आईईडी और बारूदी सुरंग के इस्तेमाल की साजिश रचने की आशंका व्यक्त की है। इससे निपटने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। मजीद ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर इन चिंताओं से अवगत कराया है। मजीद पर 2005 में एक कार बम धमाके सहित जानलेवा हमले के कई प्रयास हो चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक मजीद विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व वाली जेकेएपी में शामिल हो गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: शहर में नालों की हालत सुधरेगी, तैयार किया जा रहा प्लान, हर साल मुसीबत बनकर आती है बरसात
जम्मू शहर को जलमग्न होने से बचाने के लिए नालों और नालियों की हालत सुधारने के लिए नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। मंजूरी के बाद योजनाबद्ध तरीके से काम करवाया जाएगा। जुलाई माह में हुई बारिशों के कारण शहर जलमग्न हो गया था। कालिका कॉलोनी और नानक नगर में पानी लोगों के घरों में घुस गया था। इसके अलावा शहर में नालों के पानी से कई जगहों पर तबाही हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टोक्यो पैरालंपिक: हार कर भी दिल जीतने में कामयाब रहे राकेश कुमार, सिंगल में पदक की उम्मीद
टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारतीय तीरंदाज राकेश कुमार व ज्योति बालियान को तुर्की के खिलाड़ियों के साथ हुए युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वह युगल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले को तीन अंक से हार गए, लेकिन दिल जीतने में कामयाब रहे। जम्मू संभाग में नताली और धर्मनगरी कटड़ा के लोगों ने अब सिंगल मुकाबले में उनके जीतने की उम्मीद जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें