{"_id":"613f35d78ebc3eca726e4634","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-grenade-found-in-srinagar-and-government-s-gift-to-gujjar-bakarwal-and-gaddi-sippy-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: श्रीनगर में आतंकी साजिश नाकाम, गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदाय को सरकार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: श्रीनगर में आतंकी साजिश नाकाम, गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदाय को सरकार का तोहफा
Mon, 13 Sep 2021 05:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:03 PM IST
सार
श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक साजिश को नाकाम किया है। रेत के बैग में रखे गए छह ग्रेनेड बरामद हुए। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदाय के लोगों को तोहफा दिया। श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अर्शीद का शव कुपवाड़ा में उसके पैतृक घर पर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। परिवार के लोग बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे कि आखिर मेरे बेटे का कसूर क्या था। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक साजिश को नाकाम किया है। रेत के बैग में रखे गए छह ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि रोड ओपनिंग पार्टी के जवानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक डिवाइडर के पास रेत के बैग में रखे गए छह ग्रेनेड बरामद किए। यह सभी चीन निर्मित ग्रेनेड हैं। जवानों की सूझबूझ से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस ने सभी ग्रेनेड अपने कब्जे में ले लिए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदाय को तोहफा: उप-राज्यपाल ने सौंपे अधिकार प्रमाण पत्र, साथ ही की ये अपील
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदाय के लोगों को तोहफा दिया। इस दिन को उन्होंने ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत गुर्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदायों के लाभार्थियों को व्यक्तिगत और सामुदायिक अधिकार प्रमाण पत्र सौंपे गए। यह केंद्र शासित प्रदेश की वंचित जनजातीय आबादी के लिए सशक्तिकरण और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अर्शीद का शव कुपवाड़ा में उसके पैतृक घर पर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। परिवार के लोग बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे कि आखिर मेरे बेटे का कसूर क्या था। परिवार के सदस्यों की हालत देख इलाके लोगों की रूह कांप गई। इस वारदात से इलाके में काफी रोष है। लोगों ने कहा कि अर्शीद पर कायराना हमला करने वाले आतंकी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता
श्रीनगर में रविवार को आतंकी हमले में सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद शहीद हो गए। यह हमला घात लगाकर किया गया था। इसी तरह का हमला जून महीने में नौगाम में हुआ था। जिसमें एक आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार पर पीछे से फायरिंग की थी। इन दोनों कायरना हमलों में आतंकियों ने पिस्टल का उपयोग किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बारामुला: 'राइड कश्मीर' साइकिलिंग अभियान में करनाह की उरफाना को मिला 30वां स्थान
बारामुला से उड़ी तक 'राइड कश्मीर' साइकिलिंग अभियान में करनाह की उरफाना मुनीर, फदिया मुनीर और बिस्मा ने भाग लिया। 150 प्रतिभागियों में उरफाना मुनीर 30वें स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने लड़कियों को सम्मानित किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें