फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including Congress leader Rahul Gandhi Jammu visit, BJP and Teachers Day

पांच बड़ी खबरें: भाजपा को इन लोगों ने दी सलाह- मोदी लहर के सहारे न रहें, कश्मीर के बाद अब राहुल गांधी का जम्मू दौरा...

Sun, 05 Sep 2021 05:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 Sep 2021 05:16 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर उनकी राय जानी गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर नौ सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। अलगाववादी नेता गिलानी की मौत के बाद उनके शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including Congress leader Rahul Gandhi Jammu visit, BJP and Teachers Day
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की भाजपा सरकार सही दिशा में जा रही है या इसमें सुधार करने की जरूरत है...इसको लेकर जम्मू-कश्मीर में भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर उनकी राय जानी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


राहुल गांधी का जम्मू दौरा: माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन, सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर नौ सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। राहुल गांधी कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि वह पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे। राहुल गांधी की जम्मू यात्रा को लेकर संभाग की कांग्रेस इकाई में उत्सुकता है। राहुल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। इसमें आगामी चुनावों के लिए नई रणनीति पर काम किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था गिलानी का शव, मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी पुलिस    
कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की मौत के बाद उनके शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में बडगाम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच बडगाम जिले के नरकारा में पथराव की छिटपुट घटना को छोड़कर पूरी घाटी में शांति रही। दर्जनभर से अधिक अवांछनीय तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: 2022-23 बजट की तैयारियां शुरू, प्रशासनिक विभागों से 30 सितंबर तक सिफारिशें मांगी गईं
प्रदेश में वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित राजस्व और पूंजी बजट के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। इसके साथ 2021-22 के संशोधित अनुमानित बजट पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रशासनिक विभागों से 30 सितंबर तक बजट प्रस्तावों के लिए सिफारिशें मांगी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शिक्षक दिवस पर विशेष: कोरोना ने बदला शिक्षा का स्वरूप, रेडियो-टीवी से भी होने लगी पढ़ाई
कोविड-19 का असर सबसे ज्यादा शैक्षणिक प्रणाली पर पड़ा है। इस मुश्किल दौर में जब बच्चों के लिए स्कूलों के दरवाजे बंद हुए तो शिक्षा का स्वरूप ही बदल गया। जम्मू-कश्मीर में बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाने के लिए शिक्षकों ने रेडियो-टीवी और मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ इन डिजिटल उपकरण से वंचित दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों के लिए खुले आसमान के नीचे सामुदायिक कक्षाएं शुरू कीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed