फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news in hindi, Now group public insurance will be paid through DBT mode

अब डीबीटी मोड से होगा समूह जनता बीमा का भुगतान, 15 दिन के अंदर प्रशासनिक विभाग देंगे नामांकन विवरण

Sat, 22 Aug 2020 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir news in hindi, Now group public insurance will be paid through DBT mode
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए डीबीटी मोड के माध्यम से समूह जनता (जीजे) के बीमा दावों का भुगतान करने का फैसला किया है। इसके अलावा कर्मचारियों के जीपीएफ खातों के वास्तविक समय के अपडेशन के आदेश भी दिए गए हैं। वित्त विभाग ने आदेश जारी कर सभी प्रशासनिक विभागों को अपने कर्मचारियों से समूह जनता बीमा पॉलिसी का नामांकन विवरण 15 दिन के भीतर वित्त विभाग में जमा करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इसके तहत कानूनी उत्तराधिकारी व आश्रितों को समूह जनता बीमा भुगतान के दावों में अनुचित देरी से बचने के लिए उचित उपाय किए गए हैं। इसमें मृत कर्मचारियों के कानूनी वारिसों को भुगतान करने में अनावश्यक देरी से बचने के लिए डीबीटी की नीति को अपनाई जा रही है। इसके लिए सभी कर्मचारियों के लिए नामांकन फॉर्म को अनिवार्य बना दिया है।
विज्ञापन


प्रशासनिक सचिवों को सभी डीडीओ को उनके अधीन काम करने वाले सभी कर्मचारियों के नामित, कानूनी उत्तराधिकारियों का विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसे 15 दिन के भीतर निर्धारित प्रारूप के साथ सॉफ्ट कॉपी को वित्त विभाग को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विभाग की ओर से डीबीटी मोड से बीमा भुगतान किया जाएगा। किसी भी मृत कर्मचारी के नामांकन फॉर्म जमा करने में देरी के मामले में संबंधित डीडीओ को जिम्मेदार माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान होगा।


एक अन्य सरकारी आदेश में वित्त विभाग ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों और रियल टाइम ट्रांसफर एंट्री  टीई) अपडेशन को 1 सितंबर 2020 से करने को कहा है। इसमें कर्मचारियों को अपने जीपीएफ खातों के अपडेट किए गए शेष व लेनदेन की जानकारी मिल सकेगी। इस आदेश में महानिदेशक निधि संगठन, जेएंडके को एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed