फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir news in hindi, Deputy Mayor of Srinagar Pervez Qadri will continue in his post

Jammu and kashmir: श्रीनगर के डिप्टी मेयर की कुर्सी बची, अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं हुई वोटिंग

Thu, 27 Aug 2020 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Jammu and kashmir news in hindi, Deputy Mayor of Srinagar Pervez Qadri will continue in his post
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर के डिप्टी मेयर परवेज कादरी अपने पद पर बने रहेंगे। उनके खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को सदन में कोरम के अभाव में मतदान नहीं हो सका। 70 पार्षदों वाले श्रीनगर नगर निगम के सदन में बुधवार को सिर्फ 26 पार्षद ही पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को एसएमसी के 38 पार्षदों ने डिप्टी मेयर परवेज अहमद कादरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके चलते 26 अगस्त को फ्लोर टेस्ट की घोषणा की गई थी, जिसमें पार्षदों को अपने मत का इस्तेमाल करना था।
विज्ञापन


बुधवार को एसएमसी में हुए फ्लोर टेस्ट के लिए केवल 26 पार्षद ही मौजूद थे। इसलिए प्रस्ताव गिर गया। एक अधिकारी ने बताया कि एसएमसी में पार्षदों की संख्या 70 है और करीब 36 पार्षदों को अपने मत का इस्तेमाल कर अविश्वास प्रस्ताव पर मोहर लगानी थी। फ्लोर टेस्ट में सिर्फ 26 पार्षदों की उपस्थिति के कारण ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल परवेज कादरी अपने पद पर कायम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव के बाद हटना पड़ा था मेयर को
गौरतलब है कि, इससे पहले इसी वर्ष 16 जून को श्रीनगर  के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ  भी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था और उसमें पार्षदों द्वारा अपने मत का इस्तेमाल कर उन्हें मेयर के पद से हटाया गया था। फिलहाल परवेज कादरी कार्यकारी मेयर के तौर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed