{"_id":"612019df8ebc3e79a01acaad","slug":"jammu-and-kashmir-news-commettie-constitute-jammu-city-news-jmu2419509158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी\/एडस की रोकथाम के लिए चार कार्य समूहों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी/एडस की रोकथाम के लिए चार कार्य समूहों का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन से समझौते के तहत प्रदेश में एचआईवी/एडस की रोकथाम, उपचार और देखभाल के लिए चार संयुक्त कार्य समूहों के गठन को सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत सामाजिक विभागों के संयुक्त कार्य समूह में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त चेयरमैन बनाए गए हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के प्रशासनिक सचिव, श्रम और रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव, महिला और बाल विकास विभाग के महानिदेशक, समग्र बाल विकास सेवाओं के मिशन निदेशक, जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक को समूह में सदस्य बनाया गया है।
ढांचागत विभागों या सार्वजनिक उपक्रमों के संयुक्त कार्य समूह में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त चेयरमैन बनाए गए हैं। परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव और उद्योग विभाग के प्रशासनिक सचिव को सदस्य बनाया गया है। सूचना तकनीक विभाग के प्रशासनिक सचिव, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया जम्मू के परियोजना निदेशक, नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया कश्मीर के परियोजना निदेशक को सदस्य बनाया गया है। जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक समूह में संयोजक की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
सशस्त्र बलों के संयुक्त कार्य समूह में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त चेयरमैन रहेंगे। गृह विभाग के प्रशासनिक सचिव, पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक समूह में सदस्य रहेंगे। जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक संयोजक की भूमिका निभाएंगे।
युवाओं के लिए संयुक्त कार्य समूह में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त चेयरमैन बनाए गए हैं। युवा, सेवा और खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव, स्कूली शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव और उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को सदस्य बनाया गया है। इस समूह में भी जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक संयोजक की भूमिका में रहेंगे।