{"_id":"5b88312242c79246462559e9","slug":"jammu-and-kashmir-mother-appeal-to-leave-kidnapped-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगवा किए गए बेटे को छोड़ने की अपील, मां ने साथी छात्रों के लिए जारी किया भावुक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा किए गए बेटे को छोड़ने की अपील, मां ने साथी छात्रों के लिए जारी किया भावुक वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल से आतंकियों द्वारा अगवा किए गए पुलिसकर्मी के बेटे के परिवार की ओर से उनके बेटे को छोड़ने की अपील की गई है।
आसिफ रफीक राथर नाम के युवक की मां हमीदा बेगम ने एक वीडियो संदेश में अगवा करने वालों से अपने बेटे को छोड़ने की अपील की है।
मां ने वीडियो में कहा कि अगर मेरा बेटा किसी गलत रास्ते पर है तो उसे सही पथ दिखाते हुए उसे रिहा किया जाए।
उसने आतंकियों से उसके बेटे पर रहम करने की अपील भी की और कहा कि तुम भी मेरे ही बच्चों की तरह हो। कृपया मेरे बेटे को रिहा कर दो।
गौरतलब है कि आसिफ एमएससी सेरिकल्चर का छात्र है, और उसे त्राल के पिंगलिश गांव में स्थित उसके घर से बुधवार देर शाम को आतंकियों ने अगवा कर लिया। इस बीच मां के अलावा एसकेयूएएसटी के छात्रों ने भी अपने साथी छात्र को रिहा करने की अपील की है।

शोपियां में आतंकियों के घरों में आग लगाने का सेना पर आरोप
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को आतंकियों के परिवार वालों ने सेना पर उनके घरों को आग के हवाले करने का आरोप लगाया। शाहजहां के परिवार वालों के अनुसार जवान उनके अमशिपुरा स्थित घर में दाखिल हुए और हमें घर से बाहर निकलने को कहा।
उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने वहां कुछ पाउडर जैसा छिड़का और आग लगा दी। एक अन्य आतंकी सैयद नवीद के परिवार वालों ने भी सेना पर उनके घर में आग लगाने का आरोप लगाया है, लेकिन इसको सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह सब आरोप बेबुनियाद हैं। सेना के जवान ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकते। ब्यूरो