फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Mehbooba arrives at Wahid's house arrested for having links with terrorists

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के साथ संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार वाहिद के घर पहुंचीं महबूबा

Sun, 06 Dec 2020 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Dec 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Mehbooba arrives at Wahid's house arrested for having links with terrorists
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शनिवार को पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा के घर पहुंची और उनके परिजनों से मुलाकात की। वह लगभग एक घंटे तक वहां रहीं। वाहिद फिलहाल आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में एनआईए की गिरफ्त में हैं।  वाहिद डीडीसी चुनाव में पीएजीडी के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


इस दौरान पीडीपी के वरिष्ठ स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महबूबा ने पाटी कार्यकर्ताओं से वाहिद की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया। इससे पहले 27 नवंबर को महबूबा ने पुलवामा जाने की कोशिश की थी परंतु सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन


मालूम हो कि वाहिद पारा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 25 नवंबर को दो दिन की पूछताछ के बाद नई दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया था। वाहिद पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आतंकियों से मदद लेने का आरोप है। एनआईए को जांच में निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार हिजबुल आतंकी नवीद बाबू और इरफान शफी मीर के साथ वाहिद के संबंधों के सबूत मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed