{"_id":"60af9ee5109673542e3ee75a","slug":"jammu-and-kashmir-many-development-work-stuck-in-reasi-during-corona-period-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना काल में रियासी में अटके कई विकास कार्य, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना काल में रियासी में अटके कई विकास कार्य, लोग परेशान
Thu, 27 May 2021 07:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मूj
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मूj
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 27 May 2021 07:00 PM IST
सार
जिला अस्पताल में ओपीडी और आपातकालीन वार्ड के बाद आईपीडी वार्ड का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कोरोना संकट में लगाए गए कर्फ्यू का असर विकास कार्यों पर भी पड़ा है। इससे कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई है। स्थिति यह है कि जो प्रोजेक्ट कुछ दिन में समाप्त होने थे उन्हें पूर्ण करने में महीनों लग जाएंगे।
माड़ी में स्थित जिला अस्पताल में ओपीडी और आपातकालीन वार्ड के बाद आईपीडी वार्ड का काम शुरू किया गया था। इसके लिए तीन मंजिला इमारत का निर्माण किया गया है, लेकिन फर्श पर टाइल बिछाने और कुछ जगह पर एल्युमीनियम लगाने का काम जारी है। इसके बाद रंगरोगन का काम शुरू होना था।
लेकिन श्रमिकों की कमी और मौजूदा संसाधना की अनुपलब्धता के कारण महीनों लगने वाले हैं। कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद मजदूर घरों को लौट गए हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। आईपीडी वार्ड बनाने वाले ठेकेदार के सहायक सुदेश कुमार ने बताया कि इस काम को दो माह में समाप्त होना था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: विशाल में बनेगा मॉर्डन स्लाटर हाउस, 4.11 कनाल भूमि की निशानदेही का काम पूरा
अगर यही स्थिति रही तो काम साल के अंत तक ही पूरा हो पाएगा। गौरतलब है कि नगर के मुख्य बाजार में भी पुराने अस्पताल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। श्रमिकों की कमी से कार्य बहुत ही सुस्त गति से जारी है।