{"_id":"6568705997da204f460c24a5","slug":"jammu-and-kashmir-lieutenant-governor-manoj-sinha-big-statement-of-terrorism-amar-ujala-samvad-2023-2023-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samvad 2023: सिन्हा बोले- जो आतंकवाद के आका थे, ऊपर जा चुके; जो बचे हैं, उन्हें भी जल्द ही निपटा दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samvad 2023: सिन्हा बोले- जो आतंकवाद के आका थे, ऊपर जा चुके; जो बचे हैं, उन्हें भी जल्द ही निपटा दिया जाएगा
Thu, 30 Nov 2023 04:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 30 Nov 2023 04:55 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जिस दिन गृहमंत्री ने संसद में ये बिल प्रस्तुत किया था उस दिन मैंने लोगों को विश्वास दिया था। चुनाव कब होगा इसका अधिकार निर्वाचन आयोग के पास है। जो जानकारी मांगी गई वह जम्मू कश्मीर प्रशासन भेज चुका है। जब भारत निर्वाचन आयोग बताएगा तब चुनाव होगा।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सवालों के जवाब किए। घाटी में सुरक्षा, आतंकवाद व ऑपरेशन ऑलआउट पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद अंतिम सांसें ले रहा है। जो आतंकवाद के आका थे वो ऊपर जा चुके हैं, जो बचे हैं, वो जल्द ही ऊपर पहुंचा दिए जाएंगे। पड़ोसियों द्वारा छुट-पुट घटनाएं हो रही हैं। कुछ जवानों का बलिदान हुआ है। उनके एक-एक कतरे का हिसाब सूद समेत लिया जाएगा।
चुनाव में अड़चन को लेकर उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि देश के संविधान ने जिसको जो इजाजत दी है, उसे वह करना चाहिए। पंचायती राज देश में सबसे बाद में जम्मू कश्मीर में शुरू किया है। फिर भी जम्मू कश्मीर आगे है। अब यहां पर पंचायतों के चुनाव भी होंगे।
विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जिस दिन गृहमंत्री ने संसद में ये बिल प्रस्तुत किया था उस दिन मैंने लोगों को विश्वास दिया था। चुनाव कब होगा इसका अधिकार निर्वाचन आयोग के पास है। जो जानकारी मांगी गई वह जम्मू कश्मीर प्रशासन भेज चुका है। जब भारत निर्वाचन आयोग बताएगा तब चुनाव होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के पास लंबा अनुभव है। भारत का निर्वाचन आयोग सबसे बेहतर है। मनोज सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव करवाके ही जाऊंगा। लेकिन होंगे कब? यह चुनाव आयोग बताएगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें पहले पथराव और बंदूक पकड़ाए गए थे अब वह हाथ काम कर रहे हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर अब वैभव का पर्याय बनता जा रहा है। आंकड़ों को महज विकास की कसौटी नहीं मानता हूं। G-20 के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। 350 से ज्यादा छोटी-बड़ी फिल्मों की शूटिंग जम्मू कश्मीर में हुई है। सब साथ मिलकर चलें तो हमारे लिए विकास और दरबार खुले हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के कारण आज हाईवे भी जम्मू में बन रहे हैं: सिन्हा
उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क के इशारों पर होने वाले आंदोलन अब बंद हो गए। इंडस्ट्रियां लगाई जा रही हैं और अब लोगों को काम दिया जा रहा है। अब एक नागरिक अपनी मर्जी से जी सकता है। जहां नदियों के किनारे लोग दहशत से कंपाते थे, वो आज संगीत से गूंज रहे हैं। प्रयास हो रहा है सुविधाओं में बढ़ोतरी हो। पीएम नरेंद्र मोदी के कारण आज हाईवे भी जम्मू में बन रहे हैं।

जम्मू कश्मीर को करीब से जोड़ने के साथ यूनियन टेरिटरी को भी साथ जोड़ा जा रहा है। महिलाओं और किसानों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है। टूरिज्म की क्षमता शिखर पर पहुंच चुकी है। जी20 समिट के बाद जम्मू कश्मीर में विदेशी यात्रियों की संख्या 350 प्रतिशत की वृद्धि कर चुकी है।
सभी का सपना पूरा हो रहा है: मनोज सिन्हा
जम्मू कश्मीर का पूरा समाज आगे बढ़े, लोगों को ताकतवार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन व अन्य क्षेत्रों में विकास हो रहा है। बाकी राज्यों की तरह विकसित भारत में जम्मू कश्मीर भी अपना योगदान दे रहा है। यहां के लोग भी खुलकर जी सकते हैं। सभी का सपना पूरा हो रहा है। वह जिस प्रकार का जीवन जी रहे हैं, उनमें बदलाव आया है। जागीदारों के काले धंधे भी काफी हद तक बंद हुए हैं।

जम्मू की भूमि कृषि योग्य भूमि: सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च का जीर्णोद्धार जम्मू कश्मीर में किया जा रहा है। कश्मीरी पंडितों को लेकर उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने तीन हजार लोगों को नौकरी और तीन हजार घर दिए। इससे कश्मीरी पंडितों का पुर्नवास हो जाए ऐसा मैं नहीं मानता है। उन्हें और भी सेवाएं सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू की भूमि कृषि योग्य भूमि है। लेकिन इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूट के लिए भी जम्मू कश्मीर भूमि दे रहा है। आएं और निवेश करें। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर का खाना बहुत पसंद है। मुझे जन्मभूमि की भी याद आती है।