फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir LG Manoj Sinha said Vaccination of all students staff going on for early re opening of colleges

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा: कॉलेजों को खोलने के लिए टीकाकरण अभियान में लाई जा रही तेजी

Sat, 11 Sep 2021 02:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 02:36 PM IST
सार

प्रदेश में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए युद्धस्तर पर कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
jammu and kashmir LG Manoj Sinha said Vaccination of all students staff going on for early re opening of colleges
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द शिक्षण कार्य बहाल करने के लिए कॉलेज के सभी छात्रों और कर्मचारियों को तेजी से टीकाकरण करने की कोशिश कर रहा है। सिन्हा ने कहा कि हम 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रोफेसरों और शिक्षक का टीकाकरण करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि हम कॉलेज में पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। एसकेआईसीसी में एक कार्यक्रम के दौरान उप-राज्यपाल ने बताया कि इस संबंध में एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में अब कक्षाएं लगाई जा सकेंगी। प्रदेश कार्यकारी कमेटी की ओर से हिदायत के बाद उच्च शिक्षा सचिव ने आदेश जारी किया है। अभी तक कॉलेज विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से भी लगाई जा रही हैं। शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग की सचिव सुषमा चौहान ने आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद ही कॉलेजों में कक्षाएं लगाई जा सकेंगी। इस दौरान कोरोना महामारी रोकथाम से जुड़े दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने    
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए सशर्त स्कूलों को खोलने की सरकार ने मंजूरी प्रदान की गई थी। इन शर्तों में अभिभावकों की सहमति के अलावा टीकाकरण या कोरोना टेस्ट करवाना होगा। इंजीनियरिंग, नीट और सिविल सेवाओं की कोचिंग वाले केंद्रों को भी खोलने की मंजूरी भी सशर्त दी गई। मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता वाली आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने इस बारे में नई निर्देशावली को जारी किए थे। आदेश में कोरोना उपयुक्त व्यवहार के सुनिश्चित होने और जिला उपायुक्त की मंजूरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए।
यह भी पढ़ें- पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह: अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब, उमर अब्दुल्ला भी पहुंचे    

अभिभावकों की सहमति और आरटीपीसीआर या आरएटी टेस्ट करवाने के बाद 50 फीसदी बच्चों को कक्षा में पढ़ाई करने दी जाएगी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति भी 50 फीसदी ही होगी। शत प्रतिशत टीकाकरण करवा चुके 12वीं के विद्यार्थी अभिभावकों की मंजूरी से स्कूल आ सकेंगे। टीका लगवा चुके स्टाफ के सदस्य उन्हें पढ़ाई करवाएंगे। अगर किसी शिक्षक या विद्यार्थी में बुखार, सर्दी या खांसी जैसे लक्षण पाएं जाए तो उसे स्कूल गेट के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। स्कूल प्रमुख को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोविड नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed