फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir JKSRTC rupees 50 crore stuck with government departments

जम्मू-कश्मीरः सरकारी विभागों के पास जेकेएसआरटीसी के 50 करोड़ रुपये अटके

Tue, 08 Sep 2020 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Sep 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir JKSRTC rupees 50 crore stuck with government departments
जेकेएसआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) ने लॉकडाउन में जिन विभागों को सेवाएं दी थीं, उन्होंने अभी भुगतान नहीं किया है। भुगतान न होने से कॉरपोरेशन के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। कॉरपोरेशन ने चार माह से कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया है। जल शक्ति, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के पास सबसे अधिक पैसा लंबित है। कुल मिलाकर इन विभागों के पास कॉरपोरेशन का 50 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः चीन से तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में अपाचे की दहाड़, जानिए किश्तवाड़ का सामरिक महत्व
विज्ञापन


जेकेएसआरटीसी के राजस्व का बड़ा हिस्सा अंतरराज्यीय और जिला रूटों पर बसों और ट्रकों के परिचालन से आता है। कोविड के कारण लागू लॉकडाउन से इन रूट्स पर नियमित परिचालन बंद था, हालांकि जरूरी सेवाओं की आपूर्ति में लगे ट्रक और सरकार द्वारा बाहरी राज्यों में फंसे छात्रों और श्रमिकों को वापस लाने के लिए चलाई जा रही बसों से कुछ हद तक राजस्व आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन में जेकेएसआरटीसी ने जिन विभागों को सेवाएं दी थीं, उन्होंने अभी तक पैसे का भुगतान नहीं किया है। इसका असर चालकों और कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के वेतन पर पड़ रहा है। रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन वजाहत हुसैन ने कहा कि हमारे लोगों ने कोविड जैसे मुश्किल समय में सेवाएं दी हैं। बावजूद इसके प्रबंधन हमें वेतन नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed