{"_id":"6155f1d38ebc3e0dfa74d0b5","slug":"jammu-and-kashmir-jkpdcl-je-arrested-for-taking-bribe-cbi-also-searched-home-and-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जेकेपीडीसीएल का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने घर और कार्यालय भी खंगाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जेकेपीडीसीएल का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने घर और कार्यालय भी खंगाला
Thu, 30 Sep 2021 10:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:50 PM IST
सार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेकेपीडीसीएल के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेकेपीडीसीएल के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद जेई के घर और कार्यालय पर भी सीबीआई ने छापा मारा और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जेई विशाल बाली ने बिजली का मीटर अपडेट करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...
विज्ञापन
बताया जाता है कि सीबीआई के पास एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके घर बिजली का पुराना मीटर हटाकर नया लगाया गया है। जिसे अपडेट किया जाना है। जेई विशाल ऐसा करने के लिए दस हजार रुपये मांग रहा था वह पांच हजार देने को तैयार थे परंतु वह नहीं मान रहा।
विज्ञापन
जेई ने शिकायतकर्ता को कहा था कि अगर उसका मीटर अपडेट नहीं हुआ तो बिजली बिल ज्यादा आएगा। वीरवार को सीबीआई की टीम ने विशाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को कहा कि वह उसे अपने क्षेत्र में बुला ले। जैसे ही उसे शिकायतकर्ता ने उसे डिग्याना बुला कर पांच हजार रुपये दिए सीबीआई ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।