{"_id":"6a52ae11d3bd87006f05f366","slug":"jammu-and-kashmir-jammu-news-c-274-1-rsp1001-102859-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: न्यूरोटॉक्सिक सर्पदंश का समय पर उपचार देकर बचाई मरीज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: न्यूरोटॉक्सिक सर्पदंश का समय पर उपचार देकर बचाई मरीज की जान
विज्ञापन
एसडीएच बिश्नाह के डाॅक्टरों की तत्परता काम आई, परिवारजनों को नहीं पता था युवक को सांप ने काटा है
सांप के काटे का इलाज झाड़ फूंक में नहीं, समय पर उपचार मिले तो मेडिकल साइंस में ही बेहद कारगर
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। उप जिला अस्पताल (एसडीएच) बिश्नाह की आपातकालीन टीम की तत्परता और समर्पण से सर्प दंश के एक गंभीर मामले में मरीज की जान बचाई गई। चार जुलाई को राज कुमार नामक मरीज अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जबकि उसके साथ कोई स्पष्ट चिकित्सीय इतिहास उपलब्ध नहीं था। पारिवारिक सदस्य केवल अचानक बेहोश होने की सूचना दे सके। उन्हें नहीं पता था कि सांप ने काटा है। लेकिन डॉक्टरों ने तत्परता से सर्प दंश का पता लगाकर उपचार देकर उसकी जान बचा ली।
यह संदेश भी दिया कि सांप काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में न फंसकर सीधे अस्पताल पहुंच कर पीडि़त की जान बचाई जा सकती है।
आपातकालीन विभाग की टीम ने बीएमओ डॉ. शाम लाल के मार्गदर्शन में तुरंत मरीज का उपचार प्रारंभ किया। फिजिशियन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रीति वाही ने गहन जांच कर मरीज में न्यूरोटॉक्सिक सर्पदंश की आशंका व्यक्त की और तत्काल उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए। गंभीर श्वसन संकट को देखते हुए एनेस्थेटिस्ट डॉ. डीवी सिंह ने शीघ्र इंट्यूबेशन कर श्वास मार्ग सुरक्षित किया, जिससे श्वसन क्रिया नियंत्रित हुई।
राष्ट्र्रीय उपचार प्रोटोकॉल के अनुसार एंटी-स्नेक वेनम समय पर दिया गया और रोगी का सीरियल मॉनिटरिंग के तहत उपचार जारी रखा गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति में सुधार होने पर मरीज को आगे के उपचार और निगरानी के लिए 108 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी मेडिकल कॉलेज जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने डॉक्टरों की तत्परता पर जताया आभार
आपातकालीन विभाग के प्रभारी ने मरीज से दूरभाष पर स्वास्थ्य की जानकारी ली, जबकि मरीज एवं परिजनों ने एसडीएच बिश्नाह की टीम की शीघ्रता, सटीक निदान और समर्पित सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि वक्त पर इलाज न होता तो विपरीत परिणाम हो सकता था।
यह घटना एसडीएच बिश्नाह के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की दक्षता, टीम भावना और आपातकालीन प्रोटोकॉल के पालन की मिसाल है। विशेष रूप से बीएमओ डॉ. शाम लाल, डॉ. प्रीति वाही, डॉ.डी.वी. सिंह और समस्त आपातकालीन स्टाफ की प्रशंसा की गई।