{"_id":"6a52a9e06c7abc5fab00dada","slug":"jammu-and-kashmir-jammu-news-c-10-jam1005-959186-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा के उद्योगों पर संकट, सरकार से राहत पैकेज की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा के उद्योगों पर संकट, सरकार से राहत पैकेज की मांग
विज्ञापन
तरुण सिंघला
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र की 750 इकाइयों पर संकट गहराने का दावा करते हुए बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो कई और इकाइयां बंद हो सकती हैं। मौजूदा उद्योगों के लिए आर्थिक सहायता, स्थानीय स्तर पर कच्चा माल उपलब्ध कराने, बिजली व्यवस्था सुधारने और एनओसी की प्रक्रिया आसान बनाने की मांग उठाई है।
प्रधान तरुण सिंघला ने कहा कि कई इकाइयां पहले ही बंद हो चुकी हैं, जबकि कई मुश्किल दौर में हैं। सरकार नई इकाइयों को जिस तरह की सब्सिडी और प्रोत्साहन देती है, उसी तरह चल रहे उद्योगों को भी कम से कम 20 प्रतिशत सहायता दे। ताकि कारोबार और रोजगार बचा रहे।
सिंघला का दावा है कि यहां की उत्पादन शृंखला करीब 40 हजार करोड़ की है। उन्होंने उद्योग संगठनों के साथ जल्द बैठक करने, राहत पर फैसला लेने, बिजली और सुविधाएं बेहतर करने, उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद