जम्मू कश्मीर प्रति व्यक्ति मीट खाने में देश में टॉप पर है
- रियासत में हर वर्ष 60 करोड़ अंडे बाहरी राज्यों से आते हैं।
- राज्य में हर साल 11 से 13 लाख भेड़ बकरियां बाहरी राज्यों से आती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह जानकर हैरानी होगी कि रियासत में हर वर्ष 60 करोड़ अंडे बाहरी राज्यों से आते हैं। अंडों की इतनी खपत है कि इसको लेकर राज्य के पशु पालन विभाग को लाइवस्टाक डेवलेपमेंट कार्पोरेशन बनाना पड़ रहा है, ताकि इस खपत को पूरा किया जा सके।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर यह बोर्ड बनेगा। इसमें अंडों की इस कमी को पूरा करने की कोशिश होगी। यही नहीं, रियासत के लोग प्रति व्यक्ति मीट खाने में देश में अव्वल नंबर पर है।
जानकारी के अनुसार राज्य में हर साल 11 से 13 लाख भेड़ बकरियां बाहरी राज्यों से आती हैं। 3 से 4 करोड़ चूजे बाहरी राज्यों से आते हैं, जबकि 60 करोड़ अंडे हर साल बाहर से आते हैं।
हर साल 11 से 13 लाख लीटर दूध भी बाहर से लाना पड़ रहा है
रियासत में भेड़ पालन और अंडों का इतने बड़े स्तर पर व्यवसाय होने के बावजूद भी हर साल बाहर से भारी मात्रा में यह उत्पाद लाने पड़ रहे हैं। इस पर राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी हैरानी जताई है।
एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा था कि राज्य में इतना कुछ होते हुए भी हम बाहरी राज्यों पर निर्भर है। यदि हम यह उत्पाद यहां पैदा करें तो बड़े स्तर पर आर्थिक रूप से बेहतर हो सकते हैं। यही नहीं, हर साल 11 से 13 लाख लीटर दूध भी बाहर से लाना पड़ रहा है।
पशु पालन विभाग के निदेशक शाम लाल भगत का कहना है कि यह बात सच है कि अंडे भारी मात्रा में खरीदे जा रहे हैं, लेकिन बहुत जल्द यह कमी पूरी होगी। रियासत में निजी क्षेत्र को शामिल करके लाइवस्टाक डेवलेपमेंट कार्पोरेशन बनाया जाएगा। इससे पोल्ट्री उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा।