{"_id":"64e4222cde7349ed30027275","slug":"jammu-and-kashmir-infiltration-bid-foiled-two-terrorists-killed-along-loc-in-balakote-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC पर बीएसएफ ने दो घुसपैठिये किए ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC पर बीएसएफ ने दो घुसपैठिये किए ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Tue, 22 Aug 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:23 AM IST
सार
भारतीय सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
सुरक्षा बलों ने एक एके 47, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो हथगोले और पाकिस्तान मूल की दवा सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अलर्ट सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है। मारे गए घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
सुरक्षा बलों ने एक एके 47, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो हथगोले और पाकिस्तान मूल की दवा सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिले इनपुट से पता चला कि नियंत्रण रेखा के पार से कुछ घुसपैठिया बालाकोट सेक्टर में प्रवेश करने के इंतजार में हैं। इनपुट के आधार पर एक निगरानी ग्रिड को अलर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन
अलर्ट जवानों ने बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर इलाके में खराब मौसम, घने कोहरे, घने पत्ते और ऊबड़-खाबड़ जमीन का फायदा उठाकर एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे दो घुसपैठियों को देखा।

जैसे ही घुसपैठिये सीमा के पास पहुंचे तो जवानों ने उन्हें ललकारा। जब वह नहीं रुके तो उन पर गोलीबारी की गई। इससे दोनों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि गोलीबारी में एक नियंत्रण रेखा के पास ही गिर गया। एक अन्य कुछ दूरी पर गिरा।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
इसके बाद मौसम साफ होने पर दोपहर में तलाशी अभियान चलाया गया। एएनआई के अनुसार, घुसपैठ के प्रयास करने वाले दोनों घायल हो गए, लेकिन वो एलओसी पार लौटने में सफर रहे। बाद में उनकी मौत हो गई। सेना के जवानों को एक एके 47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो ग्रेनेड और पाकिस्तान मूल की दवाएं मिली हैं। एलओसी की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ स्थानों पर खून के निशान भी मिले हैं।