फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir High Court gets two more judges, Chief Justice administered oath to Akram Chaudhary and Mohan Lal

जम्मू कश्मीर: उच्च न्यायालय को मिले दो और जज, अकरम चौधरी और मोहन लाल को मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ 

Wed, 10 Nov 2021 12:05 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 12:05 AM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। अभी भी चार पद अभी रिक्त हैं। हाईकोर्ट में जजों के 17 पद स्वीकृत हैं।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir High Court gets two more judges, Chief Justice administered oath to Akram Chaudhary and Mohan Lal
जम्मू में नवनियुक्ति जजों मोहन लाल और अकरम चौधरी को शपथ दिलाते मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश के तौर पर मोहन लाल और अकरम चौधरी ने मंगलवार को शपथ ली। वह हाल ही में जिला जज से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इसके बावजूद चार पद अभी रिक्त हैं। हाईकोर्ट में जजों के 17 पद स्वीकृत हैं। न्यायाधीश मोहन लाल भद्रवाह के और अकरम चौधरी उधमपुर के रहने वाले हैं। दोनों ही पिछले 40 वर्षों से न्यायिक व्यवस्था में अपने विभन्नि पदों पर रहकर योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा, न्यायमूर्ति रजनीश ओसवाल, न्यायमूर्ति विनोद चटर्जी कौल और न्यायमूर्ति पुनीत गुप्ता, न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे, न्यायमूर्ति संजीव कुमार और न्यायमूर्ति संजय धर ने भाग लिया, जबकि न्यायमूर्ति जावेद इकबाल वानी श्रीनगर से ऑनलाइन समारोह में शामिल हुए।  जम्मू -कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल जवाद अहमद ने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग), नियुक्ति वारंट से प्राप्त अधिसूचना को पढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed