{"_id":"63d2ac3a02c26d7199499bf0","slug":"jammu-and-kashmir-hand-grenade-found-at-former-mla-house-in-poonch-security-forces-conduct-search-operatio-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पूर्व विधायक के घर पर मिला हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पूर्व विधायक के घर पर मिला हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान
Thu, 26 Jan 2023 10:10 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 10:10 PM IST
सार
हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना के कुछ दिन पहले पूर्व विधायक के घर पर कुछ संदिग्धों ने हैंड ग्रेनेड दागा था। इसमें छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
पुंछ जिले में पूर्व विधायक के घर पर मिला हैंड ग्रेनेड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के लसाना गांव में पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम के घर के पास स्थित पशुशाला की दीवार पर हैंड ग्रेनेड रखा मिला। इसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चलाया।
इससे दस दिन पहले कुछ संदिग्धों ने उनके मकान की छत पर हैंड ग्रेनेड दागा था। इसमें छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा था। पूर्व विधायक के बेटे ने बताया कि पहले हुए धमाके में स्ट्रीट लाइट समेत अन्य चीजों को नुकसान पहुंचा है।
घर की दीवारों पर भी इसके निशान पड़ गए थे। पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम वर्तमान में जम्मू में रह रहे हैं। पूर्व विधायक के आवास पर 15 दिन के भीतर हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सुरक्षाबलों इलाके के कई लोगों से संदिग्धों के बारे में पता लगा रहे हैं। अभी तक कोई भी संदिग्ध पकड़ में नहीं आया है।