{"_id":"5f036c498ebc3e42c94d862b","slug":"jammu-and-kashmir-grenade-attack-at-police-post-deline-area-of-baramulla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस पोस्ट पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, एक ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस पोस्ट पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, एक ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार
Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया और भाग निकले। हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
एसएसपी अब्दुल कयूम के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने डेलिना पुलिस पोस्ट पर सोमवार की शाम को ग्रेनेड फेंका परंतु वह बाहर ही फट गया। इस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमला किसने किया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एक ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, ग्रेनेड और कारतूसों के साथ गिरफ्तार
बारामुला के नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोमवार को एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक ग्रेनेड व असाल्य राइफल के कारतूस मिले हैं। पकड़े गए व्यक्ति की शिनाख्त ताहिर अहमद खेश निवासी बडगाम के रूप में हुई है। वह हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 4.30 बजे एसओजी बारामुला और सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन की टीम नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध दिख रहे एक व्यक्ति को रोका गया, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक ग्रेनेड , असाल्ट राइफल की दो मैगजीन व 25 कारतूस बरामद हुए। उसे गिरफ्तार कर लिया है।