{"_id":"610f6d1b8ebc3e7b3357a0a5","slug":"jammu-and-kashmir-government-will-start-initiative-from-tomorrow-to-know-about-new-industry-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नई उद्योग नीति के बारे में जानने के लिए कल से सरकार शुरू करेगी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नई उद्योग नीति के बारे में जानने के लिए कल से सरकार शुरू करेगी पहल
Sun, 08 Aug 2021 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:05 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम पर्यटन क्षेत्र को सरकार पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : @manojsinha_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में नई उद्योग नीति व जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए नई योजनाओं से लोगों को रूबरू करवाने के लिए नौ अगस्त से सरकार पहल शुरू करने जा रही है। पर्यटन उद्योग के लोगों के लिए पर्यटन निदेशालय की ओर से उद्योग भवन में नौ अगस्त को परिचर्चा सत्र होगा।
विज्ञापन
इसमें पर्यटन निदेशक व उद्योग विभाग जम्मू की निदेशक खासतौर से हिस्सा लेंगी। पर्यटन विभाग के अधिकारी जगविंद्र ने बताया कि नई उद्योग नीति 2021-30 से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विकास और प्रगति के बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में परिचर्चा सत्र को आयोजित करने का उदेश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई उद्योग नीति व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सही जानकारी देना है। कोरोना काल में पर्यटन क्षेत्र ज्यादा प्रभावित रहा है।
विज्ञापन