फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir government will sell LED bulbs

जम्मू कश्मीर सरकार 100 रुपए में देगी पांच एलईडी बल्ब

Tue, 31 May 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 31 May 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir government will sell LED bulbs
एलईडी - फोटो : file

वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने कहा कि बाहरी निवेशकों को हाइडल प्रोजेक्ट्स के प्रति आकर्षित करने के लिए नई नीति शीघ्र बनाई जाएगी। बिजली की कमी से उबरने के लिए रियासत में ज्योति योजना लांच कर घरेलू उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब का इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना के तहत 100 रुपये में नौ वाट के 5 एलईडी मिलेंगे। इसके बाद भी यदि जरूरत होगी तो 100 रुपये की दर से और बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मद में सब्सिडी के लिए बजट में 64 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

 

सरकारी कार्यालयों का एनर्जी आडिट होगा

सभी सरकारी कार्यालयो का एनर्जी आडिट कराया जाएगा। इसके लिए सरकारी एजेंसी ईईसीएल की मदद ली जाएगी। साथ ही अगले दो सालों में सभी सरकारी कार्यालयों में एलईडी का इस्तेमाल किया जाएगा। कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए चिनाब पावर मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को क्रियाशील किया जाएगा। इसके साथ ही कश्मीर व जम्मू के लिए दो प्रोजेक्ट विंग की स्थापना की जाएगी, जिसमें 187 पोस्ट होंगी।


इसके साथ ही सेक्रेटिएट स्तर पर एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होगी। चिनाब पावर मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ही तरह बगलिहार में भी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। इसके लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन हैदराबाद तथा केंद्र सरकार से एमओयू के लिए बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed